Edited By Updated: 24 Feb, 2017 04:06 PM
उकलाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया
हिसार:उकलाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोप है कि इन सभी ने सतीश वासी उकलाना मंडी का रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला कर उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में 21 फरवरी को उकलाना थाना में केस दर्ज हुआ था। सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि जब वह अपनी कार से जा रहा था तो रास्ते में श्लोचना वासी उकलाना व उसके साथ आए 10-15 व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को रोक कर हमला किया। इस दौरान गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उकलाना पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर श्लोचना, जयचंद वासी बिठमड़ा, राजेश वासी डोभी, साविन वासी भोगरा, अनिल वासी डोभी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए डंडे बरामद किए। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
वहीं उकलाना पुलिस ने एक अन्य मामले में दौलतपुर निवासी मदन पर रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन पर गाड़ी में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। इस संबंध में 22 फरवरी को उकलाना थाना में केस दर्ज हुआ था। दौलतपुर के मदन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह टाटा एस गाड़ी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में 3 युवकों ने उसका रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार किया। उसके बाद गाड़ी को नुक्सान पहुंचाया। जब विरोध जताया तो युवकों ने हमला बोल दिया। किसी तरह जान बचाकर पड़ोसी के घर में घुस गया। लेकिन हमलावरों ने पीछा करके वहां पर भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संदीप, अनिल और विकास वासियान दौलतपुर को गिरफ्तार किया।