युवक की घिनौनी करतूत, विधवा महिला से दुष्कर्म पर जबरन करवाया गर्भपात

Edited By Updated: 08 May, 2017 12:33 PM

abortion forced to commit rape to widow woman

गांव गढ़ी सिसाना निवासी एक विधवा ने गांव के ही व्यक्ति पर उसका जबरन गर्भपात करवाने व दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं।

खरखौदा (पंकेस):गांव गढ़ी सिसाना निवासी एक विधवा ने गांव के ही व्यक्ति पर उसका जबरन गर्भपात करवाने व दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी ने महिला के पति के मरने के बाद एक शपथ पत्र देकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार किया था और उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी अपना माना था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गढ़ी सिसाना निवासी महिला का कहना है कि उसके पति की मृत्यु 2 वर्ष पहले हुई थी। वह अपने 4 बच्चों के साथ रह रही है। इसके बाद गांव के ही सुरेश ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। सुरेश ने 17 जनवरी को शपथ पत्र देते हुए कहा था कि वह उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करता है और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी अपनाता है। वह उसे गुजारा भत्ता भी देता रहेगा। पीड़िता का कहना है कि कुछ समय तक तो वह उसका खर्च उठाता रहा। एक बार उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे पी.जी.आई., रोहतक भर्ती करवाया जहां उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद से आरोपी ने उससे सम्पर्क खत्म कर लिए। जब उसने सुरेश से सम्पर्क किया तो वह उसे गलत ठहराने लगा।

महिला को शक है कि सुरेश ने ही उसका गर्भपात करवाने के लिए कुछ खिलाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!