Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jul, 2017 03:54 PM
कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी ने दीनबंधू सर छोटू राम पर एक विवादित बयान दिया था। जिस पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने सैनी के इस विवादित बयान
चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी ने दीनबंधू सर छोटू राम पर एक विवादित बयान दिया था। जिस पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने सैनी के इस विवादित बयान की निंदा की और उन पर देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज करने की मांग उठाई। अभय चौटाला ने कहा कि दीनबंधु किसी राजनीतिक दल या विशेष जाति के व्यक्ति नहीं थे। वे तो किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों के लिए जोरदार लड़ाई लड़ी थी। जिससे किसानों को लाभ मिला था।
चौटाला ने कहा कि राजकुमार सैनी भी किसान परिवार में पैदा हुए हैं। उन्होंने दीनबंधु के लिए जैसी अौछी टिप्पणी की, उसके लिए उन्हें पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए। उन्हें न सिर्फ मांगी मांगनी चाहिए बल्कि उनके खिलाफ देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज करना चाहिए। दीनबंधु अंग्रेजों के समय किसानों को फसल का पूरा लाभ मिले उसके लिए लड़े थे। वे किसानों के हितैषी थे। सरकार को सैनी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि जींद के नरवाना के एक कार्यक्रम के दौरान सैनी ने देश की आजादी और एकता में बड़ा योगदान देने वाले केंद्रीय मंत्री चौ. बिरेंद्र सिंह के नाना दीनबंधु सर छोटूराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें अंग्रेजों का गुलाम बताया था।