अभय चौटाला ने लगाया आरोप - भाजपा नेता कर रहे जनता के पैसों से विदेशों में सैरसपाटा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 12:27 AM

abhay chautala impotent speech bjp leaders doing taxpayers abroad

इनेलो नेता अभय चौटाला आज एक प्रेसवार्ता में बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के विदेशी के दौरों को ढकोसला करार देते हुए कहा कि इन दौरों का रिजल्ट जीरो है, और ये मात्र भाजपा नेताओं का सैरसपाटा है। वहीं प्रदेश की हालत...

चंडीगढ़ (धरणी): इनेलो नेता अभय चौटाला आज एक प्रेसवार्ता में बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के विदेशी के दौरों को ढकोसला करार देते हुए कहा कि इन दौरों का रिजल्ट जीरो है, और ये मात्र भाजपा नेताओं का सैरसपाटा है। वहीं प्रदेश की हालत खराब करने में कांग्रेस का अहम योगदान बताया। अभय चौटाला ने भाजपा सरकार के तीन साल फेल बताएं हैं। उनका कहना है कि, जनता के पैसों का भाजपा नेताओं द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसका पाई-पाई हिसाब लिया जाएगा।

अभय चौटाला ने प्रदेश बीजेपी सरकार के बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ को फैल बताया। उन्होंने कहा की प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर क्राईम का ग्राफ लगातार बड़ा है, जिसमें गरीब आदमी क्राईम का ज्यादा शिकार हुआ है। उनके  मुताबिक बीजेपी सरकार में क्रिमिनलों को बढ़ावा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री पर बयानबाजी करते हुए अभय ने कहा कि, प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के कारण बीजेपी के नेता रामबिलास शर्मा को पी जी आई में 15 दिन काटने पड़े थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!