Edited By Updated: 23 Jan, 2017 04:46 PM
महेन्द्रगढ़-दादरी सड़क मार्ग पर गांव पाली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सकों से मिली
महेंद्रगढ़(मोहन):महेन्द्रगढ़-दादरी सड़क मार्ग पर गांव पाली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार गांव झांडी फिरोजपुर का नूर मोहम्मद पुत्र इलियास गांव पाली के किसी कार्य के लिए गया था कि वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल को लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल महेन्द्रगढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया।