अब जिले के 7 स्कूलों के बच्चे होंगे बैग लैस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Oct, 2017 11:45 AM

7 schools in the district will equipped with bags

जिले के 7 ब्लाकों में एक-एक प्राइमरी स्कूल स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें पढऩे वाले बच्चे बैग लैस होंगे। वह एक बार स्कूल में बैग जरूर लेकर आएंगे लेकिन इसके बाद स्कूल में बनाए गए लॉकर में बच्चों को अपना बैग जमा करवाना होगा। शिक्षा...

जींद(ललित कुमार): जिले के 7 ब्लाकों में एक-एक प्राइमरी स्कूल स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें पढऩे वाले बच्चे बैग लैस होंगे। वह एक बार स्कूल में बैग जरूर लेकर आएंगे लेकिन इसके बाद स्कूल में बनाए गए लॉकर में बच्चों को अपना बैग जमा करवाना होगा। शिक्षा अधिकारियों ने प्रत्येक ब्लाक से 5-5 स्कूलों की सूची डी.सी. अमित खत्री को भेजी है। जल्द ही प्रत्येक ब्लाक में एक स्कूल को स्मार्ट स्कूल के तौर पर फाइनल करते हुए उस स्कूल में लॉकर बनाने का काम शुरू होगा।

बच्चों पर बढ़ रहे बैग के बोझ से निजात दिलवाने के लिए प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से प्राइमरी स्कूलों में लॉकर बनाने का निर्णय लिया गया है। इस लॉकर में सभी बच्चों के बैग स्कूल की छुट्टी के बाद जमा होंगे। प्रत्येक ब्लाक से बी.ई.ओ. द्वारा 5-5 स्कूलों के नाम स्मार्ट स्कूल के लिए भेजे गए हैं। संबंधित अधिकारी ने इन स्कूलों की सूची जींद के डी.सी. अमित खत्री को भेज दी है।

किस ब्लाक में कौन से 5 स्कूल सूची में शामिल
डी.सी. को भेजी सूची में प्रत्येक ब्लाक से 5 स्कूलों के नाम भेजे गए हैं। इनमें से 1 स्कूल को स्मार्ट स्कूल के तौर पर फाइनल किया जाएगा। अलेवा ब्लाक से जी.एस.एस.एस. शामदो, जी.जी.एस.एस.एस. नगूरां, जी.पी.एस. पेगां, जी.पी.एस. खांडा और जी.पी.एस. अलेवा शामिल है। जुलाना ब्लाक से जी.जी.एम.एस. या जी.जी.पी.एस. बराड़ खेड़ा, जी.एम.एस. या जी.पी.एस. शामलो खुर्द, जी.जी.पी.एस. मालवी, जी.एम.एस. या जी.पी.एस. कमाचखेड़ा और जी.एम.एस. या जी.पी.एस. गोसाई खेड़ा शामिल है। जींद ब्लाक से जी.पी.एस. जीतगढ़, जी.पी.एस. अहिरका, जी.पी.एस. अमरहेड़ी, जी.एम.एस. ईंटल कलां और जी.एम.एस. जीवनपुर शामिल है। 

पिल्लूखेड़ा ब्लाक से जी.पी.एस. जामनी, जी.जी.पी.एस. ढाठरथ, जी.पी.एस. पिल्लूखेड़ा, जी.एम.एस. धड़ौली और जी.जी.एम.एस. गांगोली शामिल हैं। ब्लाक नरवाना से जी.पी.एस. गुरूसर, जी.पी.एस. कोयल, जी.पी.एस. सच्चाखेड़ा, जी.एम.एस. हरनामपुरा और जी.जी.एम.एस. लोन शामिल है। ब्लाक सफीदों से जी.पी.एस. पाजू कलां, जी.पी.एस. सिंघाना, जी.पी.एस. मलिकपुर, जी.एम.एस. बहादुरगढ़ और जी.एम.एस. सफीदों मंडी शामिल है। उचाना ब्लाक से कहसून, जी.पी.एस. छात्तर, जी.पी.एस. घसो, जीजी.पी.एस. काकड़ौद और जी.पी.एस. भौंसला शामिल है। 

क्या कहती हैं बी.ई.ओ.
अलेवा की बी.ई.ओ. डॉ. सुदेश सिवाच ने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक ब्लाक में एक स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा। इस स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के लिए स्कूल में ही लॉकर बनाए जाएंगे। इन लॉकर में छुट्टी के बाद बच्चों के बैग जमा होंगे। प्रत्येक ब्लाक से 5-5 स्कूलों की सूची भेजी गई है। बजट मिलते ही जिस भी स्कूल का नाम स्मार्ट स्कूल के लिए फाइनल होगा, उसमें लॉकर का निर्माण करवा दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!