ट्रिपल मर्डर केस के फरार चल रहे आरोपियों में से 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Updated: 27 Feb, 2017 05:46 PM

4 accused of triple murder arrested by delhi police

करनाल दिसंबर 2016 चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के फरार चल रहे आरोपियों में से 4 आरोपी दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए हैं। आपको बता दें कि सी.एम. सिटी करनाल...

करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल दिसंबर 2016 चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के फरार चल रहे आरोपियों में से 4 आरोपी दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए हैं। आपको बता दें कि सी.एम. सिटी करनाल में पिछले साल 8 दिसंबर के दिन कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हमला किया था। जिसमे करनाल के तीन दोस्तोंं नरेश निवासी शिव कॉलोनी, राजेश निवासी गांव जाणी और गुलाब निवासी गांव बस्तली की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से करनाल पुलिस ट्रिपल मर्डर के इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस तीहरे हत्याकांड के पीछे मुख्य आरोपी कप्तान के ऊपर करनाल पुलिस ने 50 हजार रूपए का इनाम भी रखा था। वही यह बदमाश दिल्ली पुलिस के हाथ दो दिन पहले लगे। पकड़े गए बदमाश दिल्ली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ के दौरान इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहे। इनके पास से भारी मात्रा में हत्यार भी मिले हैं।

पकडे़ गए बदमाशों की पहचान सोनीपत निवासी शुशील 26, सुनील उर्फ़ उल्लू 26, अमित उर्फ़ लांबा 21 और रमेश उर्फ़ मेशा 32 के रूप में हुई है। वही दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए इन चारों बदमाशों कबूला है की करनाल में 8 दिसंबर को हुए ट्रिपल मर्डर और सोनीपत में भी हुए तीहरे हत्याकांड के पीछे यही बदमाश थे जो मोटी सुपारी लेकर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करते थे। करनाल पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया की दिल्ली वेस्ट में चार बदमाशोंं को पकड़ा है जिन्होंने करनाल में 8 दिसंबर को तीन लोगों की करनाल थाना सिटी के एरिया में हत्या की थी। CIA की हमारी टीम दिल्ली गई हुई है और जल्दी ही हम इन बदमाशों को करनाल प्रोडक्शन वारेंट पर लाएंगे ताकि इन्हें रिमांड पर लेकर आगे की तफ्तीश की जा सके। वही अभी करनाल के ट्रिपल मर्डर मामले का मुख्य आरोपी कप्तान नहीं पकड़ा गया है जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!