Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Jul, 2017 02:25 PM
गांव बकाला निवासी एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया ...
यमुनानगर : गांव बकाला निवासी एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर अवस्था में ट्रामा सैंटर दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान बिना डाक्टरी सलाह के अस्पताल से चली गई। एक अन्य मामले में शुक्रवार देर रात इंदिरा गार्डन निवासी एक विवाहिता ने अपने घर में जहर निगल लिया। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सैंटर दाखिल करवाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर, एक अन्य मामले में गांव मुंडा खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे उपचार के लिए ट्रॉमा सैंटर दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।