Edited By Updated: 19 Apr, 2017 11:21 AM
हरियाणा सरकार ने आज 17 आई.पी.एस. सहित 25 पुलिस अधिकारियों के स्थांनातरण आदेश जारी कर दिए हैं।
चंडीगढ़ (संघी):हरियाणा सरकार ने आज 17 आई.पी.एस. सहित 25 पुलिस अधिकारियों के स्थांनातरण आदेश जारी कर दिए हैं। जिनमें 6 जिलों, पंचकूला, नूह, नारनौल, हिसार, फतेहाबाद व भिवानी के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।
7 अवर सचिव पदोन्नत
चंडीगढ़(संघी): हरियाणा सरकार ने राज्य सिविल सचिवालय के 7 अवर सचिवों के पदोन्नति उपरांत स्थानांतरण आदेश कर राजेंद्र प्रसाद व ओमवजी को वित्त विभाग तथा राम निवास को गृह विभाग में अवर सचिव नियुक्त कर दिया। राम सिंह अवर सचिव डिफैंस नियुक्त किया गया है। जबकि अश्विनी कुमार सी.एम. सैल-1 लगाया गया है व मुख्यमंत्री के शिकायत प्रकोष्ठ में अवर सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जसबीर सिंह अवर सचिव, गृह (गोपनीयता) क पद पर लगाया गया है। भूपिंद्र मल्होत्रा को अवर सचिव सामान्य लाया गया है। इसके अतिरिक्त इन्हें 5वें राज्य वित्त आयोग का कार्यभार भी सौपा गया है।
सूची इस प्रकार हैं :-
नाम नई नियुक्ति
ममता सिंह आई.जी.,सी.पी.टी. एंड आर.
राजश्री सिंह आई.जी.,राज्य अपराध बयूरो
सिभाष कहीराज आई.जी.,एच.ए.पी. मधुबन
राकेश कुमार आर्या जी.आई.जी.,सी.आई.डी.
अनिल धवन एस.पी.,नारनौल
नाजनीन भसीन एस.पी.,नूह
ओम प्रकाश एस.पी.,सतर्कता ब्यूरो
अशोक कुमार डी.सी.पी.,पंचकूला
हामिद अख्तर एस.पी., पुुलिस मुख्यालय
मुनिषा चौधरी एस.पी.,हिसार
राजिंद्र मीणा एस.पी.,होमगार्ड
प्रतिक्षा गोदारा एस.पी.,हांसी
दीपक गेहलावत एस.पी.,सतर्कता ब्यूरो
कुलदीप सिंह एस.पी.,फतेहाबाद
राजेश दुग्गल कमांडेड,दूसरी वाहनी,भोंडसी
वरिंद्र वीज डी.सी.पी.,यातायात,फरीदाबाद
कीरतपाल एस.पी.,सतर्कता ब्यूरो
विकास धनखड़ एस.पी.,पी.टी.सी.सुनारिया
सुरिंद्र सिंह भोरिया एस.पी.,भिवानी
भूपेंद्र सिंह डी.सी.पी.,सैंट्रल,फरीदाबाद
विष्णु दयाल डी.सी.पी.,यातायात,बल्लबगढ़
राजकुमार एस.पी.,सी.आई.डी.
पूर्णचंद एस.पी.,अपराध रिकार्ड ब्यूरो
बलबीर सिंह एस.पी.,एच.एच.आर.सी.
रमेश पाल कमांडेड, तिसरी वाहनी, भोंडसी