संगीन आरोपों में सजा काट रहे 24 कैदी होंगे रिहा: कृष्ण लाल पंवार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Feb, 2018 08:48 PM

24 prisoners who serving punishment in bogus allegations will be released

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस की यात्राओं पर निशाना साधा है। पंवार ने कहा कि अशोक तंवर की साईकिल रैली शुरू होने से पहले पंचर हो गई और हुड्डा की रथयात्रा शुरू होने से पहले उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस इस...

चंडीगढ़ (धरणी): कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस की यात्राओं पर निशाना साधा है। पंवार ने कहा कि अशोक तंवर की साईकिल रैली शुरू होने से पहले पंचर हो गई और हुड्डा की रथयात्रा शुरू होने से पहले उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस इस तरह की पंचर और फ्रैक्चर की बहानेबाजी कर रही है, ऐसे में शंका है कि कांग्रेस की रैली पूरी भी हो पाएगी या नहीं। कैबिनेट मंत्री आज जेल विभाग  की बैठक के लिए हरियाणा सचिवालय में मौजूद थे।

वहीं प्रदेश के 24 सजायाफता बंदियों को हरियाणा सरकार ने राहत दी है। हरियाणा की जेलों में संगीन आरोपों में सजा काट रहे 24 कैदियों को रिहा करने का आज फैसला लिया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज जेलों के लिए बनी कमेटी की बैठक के बाद दी। जेलों में बंदियों के पास से अवैध रूप से मिलने वाले मोबाइल फोन पर अंकुश लगाने के लिए 4जी जैमर भी लगाये जायेंगे जिसके लिए 65 करोड़ की राशि मंजूर की जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी कांग्रेस की यात्राओं पर निशाना साधा है। पंवार ने कहा कि कांग्रेस पंचर और फ्रैक्चर की बहानेबाजी कर रही है, जिससे नहीं लगता कि कांग्रेस रैली को पूरा कर पाएगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!