2018 में घट गई सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां, हरियाणा सरकार ने जारी किया कैलेंडर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Dec, 2017 03:51 PM

2018 calendar government holidays

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2018 के दौरान अपने कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाशों की सूची अधिसूचित की है। जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को 2 अवकाश कम मिलेंगे। सरकार ने 3 अवकाश को एच्छित में बदल दिया है। वहीं 13 अप्रैल बैशाखी की छुट्टी खत्म कर दी है। सरकार ने...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने वर्ष 2018 के दौरान अपने कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाशों की सूची अधिसूचित की है। जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को 2 अवकाश कम मिलेंगे। सरकार ने 3 अवकाश को एच्छित में बदल दिया है। वहीं 13 अप्रैल बैशाखी की छुट्टी खत्म कर दी है। कर्मचारियों को जहां 2017 में 142 अवकाश मिले थे, वहीं अब इनकी संख्या 137 रहेगी। वहीं 3 दिन एच्छिक अवकाश मिलने से साल 2018 में कर्माचियों को कुल 140 दिन अवकाश मिलेगा। सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए है। सभी शनिवारों व रविवारों को सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के जन्मदिवसों, पुण्यतिथियों व त्यौहारों को सावर्जनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

इस प्रकार रहेगा त्यौहारों की छुट्टियों का शैड्यूल
5 जनवरी-गुरुगोबिंद सिंह जन्मदिवस, 22 जनवरी बसंत पंचमी/ सर छोटू राम जयंती, 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस,  31 जनवरी -गुरु रविदास जयंती, 14 फरवरी-महाशिवरात्रि, 2 मार्च-होली, 23 मार्च- भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस, 29 मार्च महावीर जयन्ती, 18 अप्रैल-भगवान परशुराम जयंती, 28 जून-संत कबीर जयंती, 31 जुलाई शहीद उद्यम सिंह शहीदी दिवस, 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस, 22 अगस्त ईद-उल-जुहा (बकर ईद), 3 सितम्बर- जन्माष्टमी, 2-अक्तूबर- महात्मा गांधी जयन्ती, 10 अक्तूबर-महाराजा अग्रसैन जयंती, 18 अक्तूबर-दशहरा, 24 अक्तूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती, 1 नवम्बर-हरियाणा दिवस, 7 नवम्बर- दीवाली, 9 नवम्बर-विश्वकर्मा दिवस, 23 नवम्बर-गुरु नानक जयंती, 25 दिसम्बर क्रिस्मस दिवस शामिल है।

यह अवकाश सूची से बाहर
प्रवक्ता ने बताया कि जो त्यौहार व अवसर सावर्जनिक अवकाश की तिथियों में पड़े हैं उन्हें सूची से निकाला गया है, उनमें 25 मार्च राम नवमी, 14 अप्रैल-डा. भीमराव अम्बेदकर जयंती, 16 जून ईद-उल-फितर और महाराणा प्रताप जयंती, 26 अगस्त रक्षाबंधन और 23 सितम्बर हरियाणा वीर शहीदी दिवस शामिल है।

कर्मचारी 3 एच्छिक अवकाश ही ले पाएंगे
प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारियों को निम्न प्रतिबंधित अवकाशों में से कोई 3 अवकाश लेने की अनुमति होगी। इनमें 10 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (राज्य समारोह के साथ), 30 मार्च गुड फ्राइडे, 30 अप्रैल बुद्ध पूर्णिमा,16 जून गुरुअर्जुन देव शहीदी दिवस, 13 अगस्त हरियाली तीज, 21 सितम्बर मुहर्रम, 27 अक्तूबर करवाचौथ, 8 नवम्बर, गोवर्धन पूजा, 13 नवम्बर छठ पूजा, 21 नवम्बर मिलाद-उल नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद की जयंती), 24 नवम्बर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस, 26 दिसम्बर शहीद ऊधम सिंह जयंती शामिल है।

अदालतों को छोड़कर मनाए जाने वाले अवकाश
प्रवक्ता ने बताया कि अधिसूचना अनुसार लिखित परक्राम्य अधिनियम 1881 की धारा-25 के अंतर्गत (हरियाणा में न्यायिक अदालतों को छोड़कर) राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाशों में  26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 31 जनवरी गुरु रविदास जयंती,14 फरवरी-महाशिवरात्रि, 2 मार्च-होली, 29 मार्च महावीर जयन्ती, 1 अप्रैल बैंक खातों का वार्षिक समायोजन,14 अप्रैल डा. बी.आर. अम्बेदकर जयंती, 30 अप्रैल बुद्ध पूर्णिमा, 16 जून  ईद-उल फितर, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 3 सितम्बर जन्माष्टमी, 2-अक्तूबर- महात्मा गांधी जयन्ती, 18 अक्तूबर-दशहरा, 24 अक्तूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती, 7 नवम्बर- दीवाली, 23 नवम्बर-गुरु नानक जयंती, 25 दिसम्बर क्रिस्मस दिवस शामिल है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!