Edited By Updated: 22 May, 2017 03:30 PM
करनाल में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजन उसका संस्कार करने शमशान पहुंचे। लेकिन जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहां
करनाल(कमल मिड्ढा):करनाल में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजन उसका संस्कार करने शमशान पहुंचे। लेकिन जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर चिता से शव को कब्जे में ले लिया अौर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सैक्टर-9 की रहने वाली कॉलेज छात्रा की आज सुबह घर पर संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद परिजन मॉडल टाऊन शिवपुरी उसका संस्कार करने पहुंचे। लेकिन तभी वहां पुलिस ने पहुंकर संस्कार को रुकवाकर शव को कब्जे में ले लिया अौर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया। पुलिस को लड़की की अचानक संदिग्ध मौत पर शक है। बताया जा रहा है कि कल ही लड़की का जन्मदिन था।