122 स्कूल होंगे अपग्रेड, सोमवार को जारी होगी लिस्ट: रामबिलास

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 May, 2017 06:01 PM

122 schools upgrade list will be released on monday ram bilas

जिला अधिकारियों की बैठक से पहले पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाऊस में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि स्कूलों को अपग्रेड करने के

भिवानी(अशोक भारद्वाज):जिला अधिकारियों की बैठक से पहले पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाऊस में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए धरना देना फैशन बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने चुनाव के दौरान 244 स्कूलों को बिना किसी सुविधा के अपग्रेड कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेश के 122 स्कूलों के अपग्रेड की लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें भिवानी का रिवासा गांव का स्कूल भी है। बता दें कि रिवासा स्कूल को अपग्रेड करने के लिए सी.एल.पी. लीडर कई बार विधानसभा में आवाज उठा चुकी हैं।

इस बार 10वीं कक्षा में 50 फिसदी बच्चे पास होने के सवाल पर रामबिलास शर्मा ने कहा कि वो 10वीं के परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें झूठी प्रफोर्मेंस के लिए 20 अंको तक की ग्रेस देती थी। पहले की सरकारों में पी.एम.टी. तक के दाखिले फर्जी तरीके से होते थे। वहीं 10वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में गड़बड़ी पर रामबिलास शर्मा ने माना कि इसमें चुक हुई है, लेकिन उन्होंने कहा कि ये चूक इंस्ट्रूमेंट में एरर आने से हुई है। उनका प्रयास है कि इसी सत्र से 8वीं की परीक्षा शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाएं, जिसके लिए केन्द्र सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। 

शर्मा ने केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की बदौलत दूनिया में भारत देश की प्रतिष्ठा व सम्मान बढा है। उन्होंने कहा कि मोदी से प्रभावित होकर ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम ने चुनाम में अबकी बार ट्रम्प सरकार का नारा दिया था और व्हाईट हाऊस में हिन्दूओं की आवभगत के लिए अलग कक्ष स्थापित करने की घोषणा की थी। हरियाणा की शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के 8 राज्य हरियाणा की शिक्षा नीति अपने प्रदेश में लागू करने पर विचार कर रहे हैं।

सोमवार को स्कूलों की अपग्रेड लिस्ट आने और ए.सी.एस. पी.के. दास द्वारा इस सत्र में कोई भी स्कूल अपग्रेड न किए जाने के सवाल को शिक्षा मंत्री टाल गए। उन्होंने कहा कि किसी भी बात पर मंत्रियों व अधिकारियों में कोई टकराव नहीं है। इसके साथ ही करनाल से सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के अखबार में उनके (रामबिलास शर्मा के) बारे में संपादिय लेखों पर सांसद के पुतले जलाए जाने के सवाल को भी वे टाल गए और कहा कि पूतले गौड़ सभा जला रही है। रामबिलास शर्मा ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां एक जून से ही की जाएंगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!