प्रदेश में 122 स्कूल अपग्रेड लेकिन रोहतक, फतेहाबाद व पलवल का एक भी नहीं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Jun, 2017 02:19 PM

122 schools upgrad

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पड़ने वाले 122 राजकीय विद्यालयों को अपग्रेड कर दिया है। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने स्कूलों

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पड़ने वाले 122 राजकीय विद्यालयों को अपग्रेड कर दिया है। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने स्कूलों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा। 

उल्लेखनीय है कि राज्य में दूरी अौर छेड़छाड़ से परेशान छात्राएं स्कूल को अपग्रेड करवाने के लिए आंदोलन की राह पर थी। रोहतक में शनिवार को ही शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि प्रदेश के 122 स्कूल अपग्रेड होंगे। मुख्यमंत्री ने इस सूची में शामिल 79 स्कूलों को नियमों अौर दूरी में छूट देते हुए अपग्रेड किया है। 

हिसार, सिरसा, झज्जर, दादरी, सोनीपत से केवल एक-एक स्कूल अपग्रेड हुए हैं। जबकि भिवानी से 2 स्कूलों का स्तर बढ़ाया गया है। रोहतक, फतेहाबाद और पलवल का एक भी स्कूल अपग्रेड नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा 12 स्कूल गुड़गांव और 9 स्कूल शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिला महेंद्रगढ़ के अपग्रेड हुए हैं। फरीदाबाद, अंबाला यमुनानगर में 7-7 और सीएम मनोहर लाल के गृह जिला करनाल में 6 स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। रेवाड़ी के राजगढ़ का स्कूल भी अपग्रेड हुआ है, यहां 20 मई से विद्यार्थी और ग्रामीण स्कूल के गेट पर ताला जड़कर धरना दे रहे थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!