लड़की से प्यार करना 10वीं के छात्र को पड़ा भारी, रेल के नीचे कूद कर दी जान

Edited By Updated: 23 Mar, 2017 06:17 PM

10th student to love girl girl was heavy

लड़की से प्यार करना एक और युवक को भारी पड़ा। लड़की के परिजनों की पिटाई के कारण एक युवक ने बीती रात अंबाला रेल खंड पर गन्नौर व भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के बीच...

जींद (सुनील जिंदल):लड़की से प्यार करना एक और युवक को भारी पड़ा। लड़की के परिजनों की पिटाई के कारण एक युवक ने बीती रात अंबाला रेल खंड पर गन्नौर व भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के बीच में रेल के नीचे कूद कर जान दे दी। मृतक की पहचान सुभाष पुत्र सुरेन्द्र कश्यप वासी जौरासी खास समालखा के रूप में हुई है। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। पेपर देने के बाद गया लड़की से मिलने गया था। वहां पर लड़की के जीजी ने उसे लड़की से मिलते देख लिया। लड़के के परिजन लड़की परिवार को इसका जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत भेज दिया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 

मृतक युवक के चाचा राजकुमार ने बताया कि उनके भतीजे के गांव की ही एक लड़की के साथ प्यार का चक्कर था। कल सुभाष अपना पेपर देकर लड़की से मिलने गया था। वहां पर लड़की के जीजा ने देखा लिया था। उसके बाद लड़की के परिजनों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया था और उसी समय से सुभाष गायब था। मृतक लड़के सुभाष के चाचा शिवकुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके परिवार पर चाकू से हमला किया था। जिसके बाद उनका परिवार सदमे में था। आज सुबह उनको सूचना मिली की उनके भतीजे ने रेल से कट कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इसके लिए गांव के ही कुछ लोगों का जिम्मेवार ठहराया है। राजकीय रेलवे चौकी प्रभारी महाबीर तोमर ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने उनको सूचना दी की भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो एक शव रेलवे लाईन पर पड़ा था और उसके पास से उसका मोबाइल फोन मिला है। जिससे उसकी शिनाख्त हो पाई है। मृतक सुभाष जौरासी की रहने वाला है। उसके परिजन को इतलाह दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!