Edited By Updated: 23 May, 2017 08:53 AM
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के नतीजों में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का जिला शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन के जिले पर भारी पड़ा।
भिवानी (पुरुषोत्तम):हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के नतीजों में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का जिला शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन के जिले पर भारी पड़ा। पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल के गृह जिले झज्जर के सबसे ज्यादा 65.47 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण होकर प्रदेश में पहले स्थान पर रहे, वहीं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिले महेंद्रगढ़ के 64.71 प्रतिशत तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन के गृह जिले सोनीपत के 62.94 बच्चे पास हुए, उनका जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।
रिजल्ट में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जिले फरीदाबाद के बच्चे प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर रहे। यहां के 61.50 फीसदी परीक्षार्थियों का रि-अपीयर या कम्पार्टमैंट आया है। केवल 38.50 फीसदी ही पास हो पाए। मंत्री विपुल गोयल से विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर का गृह जिला यमुनानगर एक पायदान ऊपर रहा। यहां के 38.83 परीक्षार्थी पास हुए जबकि प्रदेश के सबसे तेज तर्रार कहे जाने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृह जिले अम्बाला के बच्चों का भी पढ़ाई में ध्यान कम रहा। यहां के 40.73 प्रतिशत ही बच्चे पास की दहलीज तक पहुंच जाए। बाकी परीक्षार्थियों का रि-अपीयर या कम्पार्टमैंट आया है।
जिले का नाम पास प्रतिशत
अम्बाला 40.73
भिवानी 59.89
फरीदाबाद 38.50
फतेहाबाद 51.90
गुरुग्राम 43.68
हिसार 54.29
झज्जर 65.47
जींद 50.29
करनाल 41.35
कैथल 45.81
कुरुक्षेत्र 46.24
जिले का नाम पास प्रतिशत
महेंद्रगढ़ 64.71
पंचकूला 45.81
पानीपत 49.15
रेवाड़ी 61.09
रोहतक 51.09
सिरसा 50.42
सोनीपत 62.94
यमुनानगर 38.83
मेवात 43.63
पलवल 48.75