10 IPS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Jul, 2017 08:04 AM

10 ips officers transfer and appointment order issued

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 आई.पी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

चंडीगढ़ (चंद्रशखर धरनी):हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 आई.पी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा पुलिस आवास निगम, पंचकूला के प्रबंध निदेशक पी.आर. देव को राज्य चौकसी ब्यूरो का पुलिस महानिदेशक लगाया गया है। राज्य चौकसी ब्यूरो, पंचकूला के पुलिस महानिदेशक परमिंदर राय को हरियाणा पुलिस आवास निगम का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। 
PunjabKesari
नागरिक सुरक्षा (एच), चंडीगढ़ के निदेशक और गृह रक्षी बल के कमांडैंट जनरल राजवंत पाल सिंह को ओ.एस.डी. रूल्स, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में लगाया गया है। एस.वी.बी. के विशेष पुलिस महानिदेशक और भौंडसी परिसर के महानिदेशक बी.के. सिन्हा को गृह रक्षी बल काकमांडैंट जनरल और नागरिक सुरक्षा (एच), चंडीगढ़ का निदेशक और लगाया गया है। ए.डी.जी.पी., कारागार सुधीर चौधरी को ए.डी.जी., प्रशासन नियुक्त किया गया है। 
PunjabKesari
आई.जी.पी., कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला ए.एस. चावला को पंचकूला का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। आई.जी.पी., एस.वी.बी.पी. डा. सी.एस. राव को आई.जी.पी., साऊथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है। आई.जी.पी., साऊथ रेंज रेवाड़ी हरदीप सिंह दून को आई.जी.पी., एच.ए.पी. मधुबन लगाया गया है। डी.आई.जी., प्रशासन वाई पूर्ण कुमार को डी.आई.जी. सी.आई.डी. लगाया गया है। डी.आई.जी., सी.आई.डी. राकेश कुमार आर्य को डी.आई.जी., प्रशासन लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!