Edited By Updated: 26 Jun, 2016 03:47 PM
दिल्ली से सटे गुड़गांव में एलजीबीटीक्यू लोगों ने रैली निकाल कर अपना पहला क्वियर गर्वोत्सव मनाया।
गुड़गांव (राशि मनचंदा): दिल्ली से सटे गुड़गांव में एलजीबीटीक्यू लोगों ने रैली निकाल कर अपना पहला क्वियर गर्वोत्सव मनाया। गुड़गांव के लैजरवैली ग्राउंड में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए इन लोगों ने लैंगिक और यौनिक अभिव्यक्ति का जश्न मानते हुए कहा कि इन लोगों द्वारा झेले जा रहे विभिन्न प्रकार के उत्पीड़नों को बंद किया जाए।
देश के प्रधानमंत्री हर क्षेत्र में डबलपमेंट की बात करते है। वहीं इस ओर उनका ध्यान नहीं है। उन्होंने एलजीबीटीक्यू लोगों के बारे में आज तक कोई ब्यान नहीं दिया है। क्या हम देश का हिस्सा नहीं है। हम इसी देश में रहने वाले है और हमे हमारे अधिकार मिल सके। इसी को लेकर यह आयोजन किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय में हमारी सुनवाई चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही कोई न कोई फैसला हमारे हक में आएगा। हम आशावादी है।