8 साल से रह रहे थे लिव इन में, प्रेग्नेंट होने पर हुआ फरार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Aug, 2017 03:11 PM

haryana gurgaon rape police

गांव चक्करपुर में लिव इन में रह रही एक महिला ने अपने साथी पर रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच

गुड़गांव:गांव चक्करपुर में लिव इन में रह रही एक महिला ने अपने साथी पर रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला 8 माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी महिला गांव चक्करपुर में रहती है। उसकी दोस्ती अलवर राजस्थान निवासी सुंदर लाल से करीब 9 साल पहले हुई थी। दोनों गांव चक्करपुर में लिव इन में रहने लगे। करीब 8 वर्षों से वे लिव इन में रह रहे है। 

महिला का आरोप है की आरोपी सुंदर लाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। जब उसने शादी का उस पर दबाव बनाया तो आरोपी ने उस से दिखावे के लिए शादी की। इसके बाद भी वह उसे कानूनी तरीके से शादी करने के लिए आश्वासन देता रहा। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। अब उसने जब उससे कानूनी तरीके से शादी करने का कहा तो आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!