भाजपा के राज में तीन बार बुरी तरह से जला हरियाणा: तंवर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Oct, 2017 01:18 PM

haryana burns three times badly  tanwar

हरियाणा में भाजपा सरकार की तीन साल की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि हरियाणा तीन बार बुरी तरह जला है जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सोहना में बार एसोसिएशन के प्रधान रजनीश अग्रवाल के निवास पर स्वागत...

सोहना: हरियाणा में भाजपा सरकार की तीन साल की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि हरियाणा तीन बार बुरी तरह जला है जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सोहना में बार एसोसिएशन के प्रधान रजनीश अग्रवाल के निवास पर स्वागत कार्यक्रम में चलाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बिल्कुल दिवाला पिट चुका है। सोहना जैसे अमनप्रिय शहर मे रोजाना हत्या, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने पहले ही व्यापारियों और आमजन की पहले ही कमर तोड़ रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर, उद्योगपति आदि सभी परेशान हैं और आज लोगों का इस सरकार से बिल्कुल विश्वास उठ गया है।

कांग्रेस पार्टी ने 31 अक्तूबर से लेकर 19 नबम्वर तक इस सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने का ऐलान किया है जिसके तहत पदयात्रा, साइकिल यात्रा, सेमिनार और जनसभाऐं आयोजित की जाएगी। पार्टी की सभी ईकाइयों का गठन दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कस्बे में हुई घटनाओं से पीड़ित परिजनों से भी मिले। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सभी सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सतीश खटाना ऐडवोकेट, सुभाष बंसल, पूर्व सरपंच कर्मराज, धर्म सैनी ऐडवोकेट, सरदार अजीत सिंह, अरुण ऐडवोकेट आदि मौजूद थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!