Edited By Updated: 24 Aug, 2016 07:36 PM
लगातार बढ़ते ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए गुडगांव के विधायक, पुलिस विभाग, हुडडा, नगर निगम व एन.एच.ए.आई. ने कमर...
गुड़गांव (राशि मनचंदा): लगातार बढ़ते ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए गुडगांव के विधायक, पुलिस विभाग, हुडडा, नगर निगम व एन.एच.ए.आई. ने कमर कस ली है। बुधवार को सभी विभागों के अधिकारी गुड़गांव के विधायक के नेतृव में सड़कों पर उतरे और गुडगांव की सडकों को जाम मुक्त करने के लिए कवायद शुरू कर दी।
हाल ही में गुडगांव में लगे महाजाम के बाद इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए गुड़गांव से भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर दौरा किया और इस समस्या का इलाज तलाशने में जुट गए। विधायक की माने तो कई जगह सड़कें काफी संकरी हो गई है, जिन्हें चौड़ा कर इस समस्या से निपटा जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़कों को चौड़ा करने व जाम की समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए कहा है। सिग्नेचर टावर पर सड़क को चौडा करने व एक अलग से रास्ता निकालने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों से बात की है।