Edited By Updated: 01 Aug, 2015 09:53 AM
मिलैनियम सिटी के शहर थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने अपने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सिटी थाने में लिखित शिकायत दी है।
गुड़गांव (रीतेश): मिलैनियम सिटी के शहर थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने अपने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सिटी थाने में लिखित शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर लिया है। घटना हिसार की बताई जा रही है।
इस संबंध में इंस्पैक्टर विशाल ने बताया कि जैसे ही पुलिस को पीड़िता से शिकायत मिली, तत्काल जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर केस को हिसार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
पीड़िता के माता-पिता शहर के सुभाष नगर इलाके में रहते हैं। छात्रा अपने दादा-दादी के साथ हिसार में रहती है और वहीं किसी स्कूल 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसी स्कूल में हिसार निवासी सचिन नाम का लड़का भी पढ़ता है। आरोप है कि जून महीने में सचिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जब पीड़िता अपने परिजनों के पास आई तो उसने घटना की जानकारी उन्हें दी। परिजन उसे थाना लेकर गए, जहां पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज किया।