रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, एक घायल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 May, 2017 04:07 PM

3 dead in road accidents

मिलेनियम सिटी में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गुड़गांव:मिलेनियम सिटी में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के अलग-अलग थाना एरिया अंतर्गत हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इन तीनों मामलों में शिकायत के आधार पर सम्बंधित थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

पहला मामला: सदर थाना एरिया का है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली के मुखर्जी नगर के रहने वाले अविनाश ने बताया है कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई नन्हक को देवीलाल स्टेडियम के सामने एक तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया। वाहन के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दम तोड़ दिया। आसपास के लोग नन्हक को पास के एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर मौके पर गई सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

दूसरा मामला: सेक्टर-10 थाना एरिया का है। यहां सेक्टर-57 इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक कॉल सेंटर के सामने तेज रफ्तार टाटा सूमो ने बाइक सवार युवकों को धक्का मार दिया। इस हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने टाटा सूमो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  युवक ने शिकायत में टाटा सूमो गाड़ी का नम्बर दिया है जिसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। शकायत में यूपी के हरदोई निवासी सुनील कुमार ने बताया है कि वह दोस्त यूपी के ही फर्रूखाबाद निवासी दीपक के साथ जा रहा था। सेक्टर-37 स्थित एक कॉल सेंटर के पास एक टाटा सूमो ने बाइक में धक्का मार दिया। वाहन के धक्के से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए। अधिक चोट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सनराइज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सुनील की हालात सामान्य बताई। 

तीसरा मामला: साउथ जिले का है। तिगरा निवासी 25 वर्षीय राजेश शर्मा किसी काम से बादशाहपुर गया हुआ था। सेक्टर-62 के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। वाहन के धक्के से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!