लड़की के साथ 2 कि.मी. तक मंचले करते रहे, छेडख़ानी और अश्लील हरकते

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Nov, 2017 02:33 PM

2km with girl manchale continued to tease

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक युवती के साथ छेडख़ानी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मनचलों ने करीब 2 किमी तक युवती का पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ करते रहे। परेशान होकर युवती ने लोगों की भीड़ को देखकर वहां कार रोक दी। इसके बाद भी बदमाश आए और गंदे...

गुरुग्राम(ब्यूरो):दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक युवती के साथ छेडख़ानी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मनचलों ने करीब 2 किमी तक युवती का पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ करते रहे। परेशान होकर युवती ने लोगों की भीड़ को देखकर वहां कार रोक दी। इसके बाद भी बदमाश आए और गंदे इशारे कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती (22) गुरुग्राम स्थित अपने ऑफिस से छावला स्थित घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी गाड़़ी के पीछे दो युवक लाल रंग की बुलेट से उसके पीछे आए। उसकी ओर गंदे इशारे करने लगे। इसके बाद पीड़िता ने अपनी कार के शीशे बंद कर लिए। इसके बाद भी मनचलों ने पीछा नहीं छोड़़ा। वे दो किमी तक उसका पीछा करते रहे। पुलिस के मुताबिक यह घटना 18 नवम्बर की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़िता अपनी कार से बांदूसराए और कंगनहेड़ी होते हुए छावला जा रही थी। इस दौरान बुलेट सवार युवकों ने उसके साथ छेडख़ानी की वारदात को अंजाम दिया।

युवती ने सूझबूझ दिखाते हुए भीड़ के बीच कार को रोक लिया। इसके बाद मनचले फरार हो गए थे। युवती ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर छावला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद बुलेट सवार दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। इस घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। 
 

दिल्ली में छेडख़ानी की एक अजीब घटना सामने आई थी। ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में एक जर्मन महिला अपने कुत्ते को घुमाने निकली थी। वह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी कर रही है। उसने गौर किया कि दूर खड़ा एक शख्स उसे घूर रहा था। उसने अपनी पैंट नीचे की और उसे देखते हुए हस्तमैथुन करने लगा। महिला ने उसकी हरकत देखी, तो चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर भाग निकला, लेकिन तब तक महिला ने उसकी कार की तस्वीर खींच ली थी। गाड़ी के नंबर से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!