अरे वाह! 10वीं के छात्र ने कर दिखाया कमाल...कबाड़ से बनाई रिमोट कंट्रोल किश्ती (Watch Pics)

Edited By Updated: 27 Jun, 2016 01:53 PM

haryana remote control boat vikas

हरियाणा के बच्चों में हुनर की भी कमी नहीं है। ऐसा ही एक खबर फतेहाबाद की

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): हरियाणा के बच्चों में हुनर की भी कमी नहीं है। ऐसा ही एक खबर फतेहाबाद की है, जहां एक छात्र ने कबाड़ से रिमोट कंट्रोल वाली किश्ती बनाई।

 

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के गांव डुल्ट के रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्र विकास ने एक अनोखा अविष्कार किया है। विकास ने घर में पड़े कबाड़ से एक एेसी किश्ती बनाई है जो पानी में रिमोट कंट्रोल से चलती है। यह किश्ती पानी में रिमोट से करीब 200 मीटर की दूरी तय कर सकती है। इसकी स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।

 

विकास ने घर में पड़े कबाड़ जैसे रेडियो की मोटर कुछ तारें अौर लकड़ी अादि लेकर एक छोटी किश्ती बना दी। इस किश्ती को बनाने में विकास के कम से कम 20 दिन लगे। दिन में विकास गेंहू कटाई का काम करता था अौर रात को अपनी किश्ती बनाता था।

 

विकास ने बताया कि उसके पास अार्थिक तंगी है। अगर उसके पास अार्थिक तंगी न होती तो देश के समर्पित एक बड़ी किश्ती बना देता अौर जो रिमोट से चलती। विकास ने बताया कि उसके मन में हमेशा ही कुछ नया करने की सोच थी। इसी सोच के चलते उसने इस किश्ती का अविष्कार किया है।

 

विकास की माता कमला देवी ने बताया कि उसे अपने बेटे विकास पर गर्व है, जिसने घर के कबाड़ से यह किश्ती बनाई है। उन्होंने बताया कि वह घर में अकेला बैठकर रात भर किश्ती को बनाया करता था अौर उसका दिमाग बहुत तेज चलता है। अगर विकास के पास पैसे होते तो एक बड़ी किश्ती बना सकता है।

 

गांव के सरपंच बलवंत साहरण ने बताया कि विकास देश के लिए कुछ करना चाहता है। पंचायत भी इसकी मदद करेगी। उन्होंने सरकार से भी विकास की मदद करने की मांग की है ताकि देश के लिए कुछ नया कर सके और अपना ओर अपने देश का नाम रोशन कर सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!