Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Dec, 2017 12:43 PM
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना विधायक सुभाष बराला 31 दिसम्बर को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जानकारी देते हुए निजी सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंडीगढ़ रोड के नहर पुल पर लगभग 5 लाख रुपए की राशि से...
टोहाना(ब्यूरो):भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना विधायक सुभाष बराला 31 दिसम्बर को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जानकारी देते हुए निजी सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंडीगढ़ रोड के नहर पुल पर लगभग 5 लाख रुपए की राशि से बने सत्सग भवन का उद्घाटन करेंगे। इस भवन का निर्माण नगर परिषद द्वारा करवाया गया है। इसके पश्चात वे मार्कीट कमेटी कार्यालय के पास मार्कीटिंग बोर्ड द्वारा लगभग 15 लाख रुपए की लागत से बनवाई गई सड़क का उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने बताया कि सुबह 10.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रेलवे रोड स्थित कंवर सैन चौक पर नगर परिषद द्वारा कंवर सैन जी की स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्य पर लगभग 5 लाख रुपए की लागत आई है। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के उपरांत विधायक बराला नगर परिषद द्वारा लगभग 5 लाख रुपए की लागत से हनुमान सैनेटरी स्टोर के नजदीक बने माडल टाऊन के मुख्य मार्ग का भी उद्घाटन करेंगे।
मुख्य मार्ग के उद्घाटन पश्चात सुबह 11 बजे वे लगभग 10 लाख रुपए की लागत से नगर परिषद द्वारा मॉडल टाऊन में बनाई गई गली का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वें नहर कालोनी के साथ लगती सैनी कालोनी की मुख्य गली का भी उद्घाटन करेंगे। इसके निर्माण पर 17 लाख रुपए की लागत आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार जो घोषणा कर रही है, उस पर तेजी से कार्य करते हुए उस घोषणा को पूरा भी किया जा रहा है।