'बर्बाद फसलों पर आंसू बहा रहा है देश का अन्नदाता'

Edited By Updated: 29 Aug, 2015 10:57 AM

article

अन्नदाता कहलाने वाला किसान, मजदूर अपनी फसल की बर्बादी को देखकर आंसू बहा रहा है और केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने कर्जे में डूबे किसानों के बारे में तुच्छ भाषा का इस्तेमाल करके अपना किसान विरोधी, कृषि विरोधी चरित्र प्रकट कर दिया है।

फतेहाबाद: अन्नदाता कहलाने वाला किसान, मजदूर अपनी फसल की बर्बादी को देखकर आंसू बहा रहा है और केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने कर्जे में डूबे किसानों के बारे में तुच्छ भाषा का इस्तेमाल करके अपना किसान विरोधी, कृषि विरोधी चरित्र प्रकट कर दिया है।

यह बात किसान सभा हरियाणा के महासचिव एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने डी.सी. कार्यालय फतेहाबाद पर 17 अगस्त से जारी धरने को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान का.रामकुमार बहबलपुरिया ने की तथा संचालन किसान नेता मनफूल सिंह ढाका ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि इस बार सफेद मक्खी (फाक्का) ग्वार में फंगस की वजह से लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है।  उन्होंने सरकार एवं प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की हठधर्मिता को तोड़ने के लिए 1 सितम्बर को मांग दिवस के तहत मांग पत्र देकर 2 सितम्बर को प्रदर्शन करके प्रशासन से जवाबतलबी की जाएगी।

आज के धरने को संबोधित करते हुए रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन बुजुर्ग, विधवा एवं विकलांग पैंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हजारों लोग हर रोज जिला प्रशासन के दरवाजे पर दरखास्तें देने के लिए भटकते फिर रहे हैं। विद्यार्थी बस पास एवं रूटों पर बसों के लिए सड़कों पर घूम रहे हैं। मरीज इलाज के अभाव में सरकारी अस्पतालों की गैलरी में तड़फ रहे हैं।

भाजपा सरकार के मंत्री एवं मुखिया नकली बीमा की योजना चला रहे हैं। आज के धरने को सीटू के राज्य प्रधान का.सुरेन्द्र मलिक, का.रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने भी संबोधित किया। धरने में महेन्द्र सिंह नकटवा, बलदेव सिंह, वतन सिंह मानकपुर, सुरेन्द्र गोरखपुर, जयबीर ढाबी, राम सिंह एडवोकेट, बलवंत सिंह नन्हेड़ी सहित अनेक किसान व मजदूर बैठे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!