रेहड़ी से 200 ग्राम अफीम बरामद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Oct, 2017 12:13 PM

200 gms of opium recovered from rehdi

सी.आई.ए. स्टाफ  ने मुखबिरी पर देवीलाल मार्कीट में स्थित एक रेहड़ी से 200 ग्राम अफीम बरामद की है। मौके पर एक व्यक्ति महेश निवासी लाजपत नगर को काबू कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। व्यक्ति की पहचान कृष्ण निवासी हरिजन कालोनी...

फतेहाबाद(मदान): सी.आई.ए. स्टाफ  ने मुखबिरी पर देवीलाल मार्कीट में स्थित एक रेहड़ी से 200 ग्राम अफीम बरामद की है। मौके पर एक व्यक्ति महेश निवासी लाजपत नगर को काबू कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। व्यक्ति की पहचान कृष्ण निवासी हरिजन कालोनी फतेहाबाद के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ  एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक रिसाल सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के ई.एस.आई. कृष्ण लाल, हवलदार अनिल कुमार, रिछपाल, ई.ए.एस.आई. राजेन्द्र सहित भूना मोड़ के पास गश्त कर रहे थे। सरकारी गाड़ी के ई.ए.एस.आई. राजेन्द्र चला रहा था। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कृष्ण निवासी हरिजन कालोनी फतेहाबाद अफीम बेचने का धंधा करता है। कृष्ण अफीम गोल-गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले महेश की मिलीभगत से रेहड़ी पर रखता है और ग्राहक को रेहड़ी पर भेज कर अफीम बेचता है।

पुलिस टीम सूचना पर देवीलाल मार्कीट पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही कृष्ण महेश की रेहड़ी के पास मोटरसाइकिल पर आया तो उसने एक लिफाफा महेश को दे दिया। सामने पुलिस को देखकर कृष्ण मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत महेश कुमार को हिरासत लिया और जांच करने पर 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में महेश ने बताया कि कृष्ण उसका दोस्त है जो कि अफीम बेचने का धंधा करता है। यह अफीम कृष्ण की है जो कि उसने बेचने के लिए उसकी रेहड़ी पर रखी है। इस काम के लिए कृष्ण उसे पैसे देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत शहर थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज कर महेश को शुक्रवार अदालत में पेश कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!