मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Oct, 2017 03:50 PM

worker  s death by trapping in machine

गुरुकुल इलाके में स्थित एक कंपनी में चलती मशीन में खराबी आ जाने पर दो मजदूर उसमें घुस कर ठीक करने लगे। तभी अचानक मशीन चल जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां एक मजदूर को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।...

फरीदाबाद(सूरजमल):  गुरुकुल इलाके में स्थित एक कंपनी में चलती मशीन में खराबी आ जाने पर दो मजदूर उसमें घुस कर ठीक करने लगे। तभी अचानक मशीन चल जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां एक मजदूर को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूर के बयान पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने कंपनी मालिक और प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के लालकुंआ इलाके में रहने वाले अजब सिंह ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ है गुरुकुल इलाके में स्थित बीसीसी कंपनी में पिछले करीब चार साल से काम कर रहा है।

अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी वह काम पर गया हुआ था। वह और उसका साथी मजदूर विजय एक मशीन में काम कर रहे थे। तभी मशीन में सीमेंट गिर जाने से मशीन बंद हो गई। जिसके बाद वे मशीन का बटन बंद कर अंदर घुस कर उसकी सफाई करने लगे। तभी अचानक मशीन चल पड़ी। जिसमें फंस कर वह विजय घायल हो गए। अन्य मजदूरों ने मशीन बंद कर उन्हें बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कंपनी मालिक रघु गुप्ता व प्रबंधक राजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!