Edited By Updated: 24 Oct, 2016 02:19 PM
शहर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को करीब डेढ़ साल पहले एक युवक बहला- फुसला कर फरार हो गया।
फरीदाबाद (सूरजमल): शहर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को करीब डेढ़ साल पहले एक युवक बहला- फुसला कर फरार हो गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ बालिग होने के बाद शादी करने का झांसा देकर आए दिन दुष्कर्म किया और उसे कानपुर और फरीदाबाद में ही किराए के कमरे में रखता रहा। करीब एक महीने पहले पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन आरोपी ने इसके बाद भी उससे शादी नहीं की। जिससे परेशान होकर किशोरी ने पुलिस को शिकायत दे दी।
पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि करीब डेढ़ साल पहले 25 वर्षीय भूपेन्द्र उसके घर के आसपास रोजाना चक्कर काटता था और उसे शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ चलने के लिए कहता था। कुछ दिनों बाद भूपेन्द्र उसे बहला-फुसला कर अपने साथ कानपुर ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसे रोजाना अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। एक महीने बाद वह उसे दौबारा फरीदाबाद ले आया और यहां बदरपुर बार्डर पर एक किराए का कमरा लेकर उसके साथ रहने लगा। यहां भी आरोपी भूपेन्द्र उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करने लगा।
गर्भवती होने पर उसने भूपेंद्र पर शादी का दबाव बनाया, उसने कहा कि जब उसकी उम्र 18 साल हो जाएगी, तब वह दोनों शादी कर लेंगे लेकिन उसने उससे शादी नहीं की, जिस पर पीड़िता ने शिकायत की।