Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Oct, 2017 11:32 AM
सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी 48 वर्षीय सीता देवी की हत्या 11 अक्तूबर की शाम उसके मुंहबोले भतीजे 50 वर्षीय उदयवीर ने चेहरे पर हथौड़ों से वार करके की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उदयवीर और सीता देवी के बीच पैसे का लेनदेन था। उसके सीता...
फरीदाबाद(पंकेस): सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी 48 वर्षीय सीता देवी की हत्या 11 अक्तूबर की शाम उसके मुंहबोले भतीजे 50 वर्षीय उदयवीर ने चेहरे पर हथौड़ों से वार करके की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उदयवीर और सीता देवी के बीच पैसे का लेनदेन था। उसके सीता देवी की तरफ 67 हजार रुपये हो गए थे। यही रुपये हत्या का कारण बने। सीता देवी यहां बेटे सोहेल के साथ रहती थी, जोकि नौकरी करता हैं। उदयवीर सीता के दूर का रिश्तेदार है। वह उसे चाची कहकर बुलाता था। वह अक्सर उसके पास घर आया करता था। सीता के साथ उसका रुपयों का लेन देन था।
11 अक्तूबर की शाम भी वह अपने रुपये मांगने सीता के पास आया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में उदयवीर ने घर में रखा हथौड़ा उठा लिया और सीता के चेहरे पर तीन-चार वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। हत्या को अंजाम देकर वह बाजार गया और नया ताला खरीदकर लाया। इसके बाद सीता के शव को अंदर छोड़कर गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने जब सीता के बेटे सोहेल से पूछताछ की तो उसने उदयवीर पर संदेह जताया।
पुलिस संगम विहार में उसके घर गई तो वह फरार था। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या उदयवीर ने की है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। अारोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने चाची के चेहरे पर हथोड़े से कई बार किए थे।