ससुरालियों पर धोखे से गर्भपात करवाने का आरोप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Dec, 2017 12:50 PM

accusations of cheating on in laws

शहर की एक कालोनी में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और धोखे से दवा देकर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के...

फरीदाबाद(ब्यूरो):शहर की एक कालोनी में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और धोखे से दवा देकर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शहर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह शहर में ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ था।

विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। घर बसाने के लिए वह सहन कर रही थी। उसी दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने उसे धोखे से दवा खिला कर उसका गर्भपात करवा दिया। यह सब तो वह किसी तरह सहन कर रही थी। लेकिन उसके जेठ ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। मौका मिलते ही उसका जेठ उससे अश्लील हरकत करने लगता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!