काम से लौट रही महिला को अगवाकर दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Sep, 2017 02:51 PM

abduction and abduction of women

काम से लौट रही एक महिला को पल्ला पावर हाउस के पास 2 अज्ञात बदमाशों ने दबोच लिया।

फरीदाबाद (सूरजमल):काम से लौट रही एक महिला को पल्ला पावर हाउस के पास 2 अज्ञात बदमाशों ने दबोच लिया। दोनों महिला का मुंह बंद कर बिजली कार्यालय के पीछे स्थित झाड़ुियों में ले गए। जहां जाते ही दोनों ने महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों गला दबा कर महिला की हत्या करने का प्रयास करने लगे। महिला के सहम जाने पर दोनों ने बारी-बारी उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंच कर परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक सराय ख्वाजा इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। वह और उसका पति अलग अलग कंपनियों में काम करते है। अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी दोनों अपने-अपने काम पर चले गए थे। शाम करीब सात बजे काम से छुट्टी मिलने पर वह पैदल अपने घर की तरफ लौट रही थी। उसी दौरान वह पल्ला स्थित बिजली कार्यालय के पास से गुजरने लगी। तभी अचानक दो युवक उसके पास पहुंच गए। दोनों ने आते ही उसे दबोच लिया। दोनों उसका मुंह बंद कर बिजली कार्यालय के पीछे स्थित झाडिय़ों के बीच ले गए। जहां जाते ही दोनों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे।

विरोध करने पर दोनों हत्या करने की नीयत से उसका गला दबाने लगे। आरोपियों की हरकत को देख कर वह बुरी तरह सहम गई। जिसके बाद दोनों ने बारी बारी उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों उसे यह बात किसी को न बताने की हिदायत देकर मौके से फरार हो गए। उसने किसी तरह घर पहुंच कर परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पीड़िता का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानती नहीं है। इससे पहले उसने उन्हें कभी नहीं देखा। लेकिन सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकती है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!