3 महिलाओं समेत 5 लोग लापता, मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Oct, 2017 12:20 PM

3 women including 5 missing people

शहर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाली तीन महिलाओं समेत पांच लोग रहस्यमय हालत में लापता हो गए। खोजबीन के बाद भी इनका सुराग न लगने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक तिगांव...

फरीदाबाद (पंकेस): शहर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाली तीन महिलाओं समेत पांच लोग रहस्यमय हालत में लापता हो गए। खोजबीन के बाद भी इनका सुराग न लगने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक तिगांव इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है और अपना कामधंधा करता है। अन्य दिनों की तरह गत नौ अक्टूबर को भी वह अपने काम पर गया हुआ था।

शाम को लौट कर आया तो उसकी 27 वर्षीय पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी इंतजार करने के बाद उसने पत्नी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चला। इसी तरह सराय वाजा निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी 28 वर्षीया बेटी गत 25 सितंबर को किसी काम से घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह आज तक लौट कर नहीं आई। तिगांव इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 21 साल की बेटी गत बुधवार को किसी काम से घर से निकली थी।

इसके बाद उसकी बेटी लापता हो गई। भूड़ कालोनी निवासी शिव करण ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका 18 साल का बेटा अनीश गतदिवस किसी काम से निकला था। लेकिन इसके बाद उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। एक अन्य मामले में सराय वाजा निवासी मायादेवी का कहना है कि उसका 22 साल का पौता अमित गतदिवस किसी काम से निकला था। लेकिन इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। लापता लोगों के परिजनों ने संदेह जताया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने इनका अपहरण कर कहीं पर बंधक बना लिया है। सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!