घर लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, सदैव बनी रहेगी सकारात्मकता

Edited By Updated: 19 Mar, 2017 12:58 PM

keep these things in mind before taking the house

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक अच्छा सा घर हो। मेहनत करके व्यक्ति अपना सपना साकार करता है। वास्तु के अनुसार यदि घर को वास्तु के अनुसार

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक अच्छा सा घर हो। मेहनत करके व्यक्ति अपना सपना साकार करता है। वास्तु के अनुसार यदि घर को वास्तु के अनुसार बनाया जाए तो सदैव सकारात्मकता रहती है। यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया गया है, वहां भूलकर भी घर नहीं लेना चाहिए। 


जिस घर की दीवार के साथ मंदिर, मस्जिद, पीपल या बड़ का पेड़ हो वहां नहीं रहना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा घर रहने के लिए शुभ नहीं होता। 


जिस स्थान की जमीन लाल, पीली, भूरी व पथरीली हो वहां पर घर न बनाएं। इसके अतिरिक्त जिस भूमि या घर में चूहों के बिल, बंजर, ऊबड़-खाबड़ गड्ढे हों या जिस स्थान से राख, कोयला, हड्डी, भूसा आदि निकले वहां पर भूलकर भी घर नहीं बनाना चाहिए। ऐसे स्थान पर घर बनाने से पारिवारिक सदस्य सदैव रोगों से घिरे रहते हैं।


तिकोना प्लाट कभी भी भूलकर न खरीदें। ऐसे घर में रहना शुभ नहीं माना जाता। इसके अतिरिक्त घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। 


जो घर तिराहे या चौराहे में हो उसे नहीं खरीदना चाहिए। इस प्रकार के घर में वास्तु दोष होता है। इसलिए ऐसे स्थान पर घर न बनाएं।


घर के आस-पास शोर करने वाली फैक्टरी या दुकान हो तो ऐसे स्थान पर घर न लें। वास्तु के अनुसार इससे घर के में सदैव शोर रहता है। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों के मध्य तनाव रहता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!