गुजरात चुनाव प्रचार के लिए भाजपा दल रवाना

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Nov, 2017 11:35 AM

bjp party leaves for gujarat campaign

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा हरियाणा से भी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। इसमें 14 पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं जिसमें 2 विधायक एवं 3 बोर्ड-निगम चेयरमैन शामिल हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि गुजरात...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा हरियाणा से भी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। इसमें 14 पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं जिसमें 2 विधायक एवं 3 बोर्ड-निगम चेयरमैन शामिल हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में हरियाणा से लगातार भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अलग-अलग विधानसभाओं में आलाकमान के निर्देश पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गुजरात जाने वाले दल के संयोजक की जिम्मेदारी ऋषिप्रकाश शर्मा को सौंपी गई है। 

उन्होंने बताया कि हिसार से विधायक डा. कमल गुप्ता, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, पी.डब्ल्यू.डी. के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ, युवा मोर्चा से वरुण चौधरी, भूमि विकास बोर्ड चेयरमैन अजय गौड़, रोहतक लोकसभा निगरानी समिति चेयरमैन रमेश लाल, कृषि विपणन एवं उद्योग विकास बोर्ड चेयरमैन गोबिंद स्वरूप शर्मा, प्रदेश सह प्रवक्ता सत्यव्रत आर्य, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश ठकराल, मोहन लाल बड़ौली, जिला महासचिव फरीदाबाद सोहन पाल व जिला महासचिव हिसार सुजीत कु मार यादव की ड्यूटी लगाई गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!