Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Nov, 2017 09:54 AM
सप्ताह से रोहतक पी.जी.आई. में उपचाराधीन 9वीं कक्षा के छात्र हर्ष अरोड़ा ने सोमवार देर रात डेंगू के कारण दम तोड़ दिया। करीब 10 दिन पूर्व बधवाना गेट निवासी संजय अरोड़ा के छोटे पुत्र हर्ष को अचानक तेज बुखार हुआ था। 2 दिन तक उसका सामान्य बुखार होने का...
चरखी दादरी(भूपेंद्र):सप्ताह से रोहतक पी.जी.आई. में उपचाराधीन 9वीं कक्षा के छात्र हर्ष अरोड़ा ने सोमवार देर रात डेंगू के कारण दम तोड़ दिया। करीब 10 दिन पूर्व बधवाना गेट निवासी संजय अरोड़ा के छोटे पुत्र हर्ष को अचानक तेज बुखार हुआ था। 2 दिन तक उसका सामान्य बुखार होने का उपचार चलने के बाद रक्त की जांच करवाने पर उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गत मंगलवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर 3 दिन के उपचार के बाद भी हालत लगातार बिगड़ती जाने पर चिकित्सकों ने उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। जहां उसे आई.सी.यू. में भर्ती किया गया था।