Edited By Updated: 30 Sep, 2016 01:54 PM
भिवानी जिले के गांव सैनिवास के निकट देर रात सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए।
भिवानी (अशोक भागद्वाज): भिवानी जिले के गांव सैनिवास के निकट देर रात सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया। 12 घायलों में से 1 की हालत गंभीर होने के कारण सिवानी से हिसार रैफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान के लिए पंजाब के मछुवाड़ा निवासी एक बुलेरो में सवार होकर राजस्थान के गुगमेडी गए थे। रात को वापिस लौटते समय अचानक ओवर टेक करते समय सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में 9 की मौके पर ही मौत हो गई व 12 घयल हो गए।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सिवानी के अस्पताल में लेजाया गया। एक की हालत गभीर होने के कारण उसे हिसार रैफर किया गया।
मरने वालों में से 1 महिला व 8 पुरुष हैं। वही 5 महिला व 7 पुरुष घायल है। सभी को अब भिवानी के सामान्य अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना सिवानी पुलिस के ए.एस.आई. विनोद कुमार का कहना है कि घटना देर रात की है। पुलिस अपनी करवाई में जुटी है। वहीं, घयल देशराज का कहना है कि वे लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए आए थे और वह रात को सो रहे थे तभी अचानक दुर्घटना हो हुई। वहीं, आपको बता दें कि वर्ष 2012 में इसी स्थान पर 29 लोगों की मौत हुई थी।