Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Dec, 2017 01:55 PM
रविदास बस्ती में एक वेटर को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। वेटर ने आरोपियों को उसकी बाइक छेडऩे से मना किया था। इसी बात से गुस्साए युवकों ने पहले उससे गाली-गलौच की और फिर मार-पीटकर करते हुए चाकू से वारकर उसे जख्मी कर दिया। घायल की पहचान पंजाब पटियाला...
अम्बाला शहर(ब्यूरो):रविदास बस्ती में एक वेटर को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। वेटर ने आरोपियों को उसकी बाइक छेडऩे से मना किया था। इसी बात से गुस्साए युवकों ने पहले उससे गाली-गलौच की और फिर मार-पीटकर करते हुए चाकू से वारकर उसे जख्मी कर दिया। घायल की पहचान पंजाब पटियाला राजपुरा गांव तेपला के चेतन सिंह के तौर पर हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। पुलिस ने चेतन की शिकायत पर शंकर व जेन्टी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी। दरअसल, बीती 30 नवम्बर की रात के समय चेतन ठेकेदार कुलदीप सिंह के साथ रविदास बस्ती में वेटर के काम के लिए आया था। सभी वेटर अपने काम में व्यस्त थे।
रात करीब 10 बजे चेतन टैंट से बाहर निकलकर अपनी बाइक देखने के लिए गया तो उसे 3 युवक बाइक से छेड़छाड़ करते दिखे। जिन्हें उसने रोका तो आरोपियों ने उससे गाली-गलौच व मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान शंकर ने उसके पेट में चाकू मारने की कोशिश की लेकिन बचाव में चेतन ने अपनी बाजू आगे कर ली। जिस कारण चाकू चेतन की बाजू में लगा। जेन्टी व एक अन्य लड़के ने उसे थप्पड़-मुक्कों व लातों से मारना शुरू कर दिया। शोर मचने पर उसका साथी गुरचेत व अन्य लोग बाहर आ गए और आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद गुरचेत सिंह व ठेकेदार कुलदीप सिंह इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया।