न्यूजीलैंड के घने जंगलों में मिला डिफैंस कॉलोनी के संचित का शव

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Oct, 2017 12:28 PM

deadbody of found in new zealand forests

विदेश में पढ़ाई कर कुछ बनने की चाहत रखने वाले  संचित (25) का शव न्यूजीलैंड के घने जंगलों में मिला।

अम्बाला (बलविंद्र): विदेश में पढ़ाई कर कुछ बनने की चाहत रखने वाले  संचित (25) का शव न्यूजीलैंड के घने जंगलों में मिला। बुधवार सुबह डिफैंस कॉलोनी में रह रहे संचित के परिवार के पास जब यह खबर पहुंची, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मोबाइल फोन से उनके कानों तक पहुंची इस खबर पर उनका जरा सा भी यकीन नहीं हुआ लेकिन न्यूजीलैंड से आई संचित का शव मिलने की खबर सत्य निकली। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगलों में संचित का शव न्यूजीलैंड पुलिस व परिवार के लिए राज बनी हुई है। शनिवार को संचित का मृतक शरीर अम्बाला पहुंचेगा। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं।

पूर्व मंत्री ने दी पीड़ित परिवार को सांत्वना
संचित की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए भगवान से परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

टूरिज्म की पढ़ाई के साथ कर रहा था जॉब
मृतक संचित के पिता संदीप वशिष्ठ ने बताया कि करीब 4 साल पूर्व संचित टूरिज्म की पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड गया था। जहां पर उसने अपनी पढ़ाई पूरी कर जॉब करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि जिन जंगलों में संचित का शव मिला है, तभी वह अपने काम के लिए ही निकला था।

सरकार ने लगाया हुआ था जंगलों में बैन
जिन जंगलों में संचित का शव बरामद हुआ है, उन जंगलों में न्यूजीलैंड सरकार द्वारा शाम तक जंगल में रुकने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। सब जानते हुए भी संचित वहां क्यों रुका व और कौन उसके साथ था यह अभी भी पुलिस के लिए राज बना हुआ है। फिलहाल न्यूजीलैंड पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। माता-पिता अपने मृतक बेटे की एक झलक पाने के लिए तड़प रहे हैं। पूरे परिवार के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!