Edited By Updated: 13 Feb, 2016 06:54 PM
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षण संस्थानों में लोगों का गीता से साक्षात्कार करवाएं। इसके
अंबाला (कमलप्रीत सबरवाल): कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षण संस्थानों में लोगों का गीता से साक्षात्कार करवाएं। इसके लिए हमारा विरोध भी हो रहा है। यह विरोध और कोई नहीं कर रहा,आजादी के बाद से देश में सबसे ज्यादा राज करने वाली पार्टी कर रही है
विज ने कहा कि विरोध करने वाली पार्टी के लिए ग से गधा होता है, हमारे ग से गाय,गंगा और गीता होती है। वे अपने गधावाद के साथ जियो, मैं अपने गीतावाद के साथ जिऊंगा।