Edited By Updated: 04 Oct, 2015 12:04 PM
महेश नगर थाना क्षेत्र के पूजा विहार में गत देर रात हुई हवाई फायरिंग से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के लोगों ने फायरिंग की आवाज सुन महेशनगर पुलिस को सूचित किया।
अबाला छावनी (जतिन): महेश नगर थाना क्षेत्र के पूजा विहार में गत देर रात हुई हवाई फायरिंग से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के लोगों ने फायरिंग की आवाज सुन महेशनगर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते की मौके पर पुलिस पहुंची और मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को अभी फायरिंग करने वाले युवक की जानकरी दी कि तभी युवक दोबारा क्षेत्र में आ गया।
लोगों की भीड़ ने पुलिस को युवक पकड़वाया। जिसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ महेश नगर थाना ले गई। इस पूरे मामले को देख क्षेत्र के लोग भी थाने कार्रवाई करवाने पहुंच गए। जब पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से नकली बंदूक मिली, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट हुई है।
पूजा विहार क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम को क्षेत्र का रहने वाला एक युवक बाइक पर मंदिर वाली गली से कई बार गुजरा। इसी बीच रात को वही युवक दोबारा युवकों के साथ आया और हवाई फायरिंग करने लगा। जिसे सुन लोग अपने अपने घरों में दुबक कर बैठ गए। जब युवक मौके से फरार हुए तो लोगों ने फायरिंग की सूचना महेश नगर थाना में दी।