सुखना झील की तर्ज पर बनेगा सुभाष पार्क

Edited By Updated: 30 Aug, 2015 03:46 AM

article

सुखना झील की तरह अब छावनी में भी लोग झील का आनंद ले सकेंगे। छावनी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क को सुखना ...

अम्बाला (जतिन यादव): सुखना झील की तरह अब छावनी में भी लोग झील का आनंद ले सकेंगे। छावनी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क को सुखना की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी सरकार द्वारा पूरी कर ली गई है। पार्क को नए सिरे से बनाने के लिए चीफ आर्किटैक्ट कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा डिजाइन तैयार किया गया है। 

 
अम्बाला नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि डिजाइन के मुताबिक अब पार्क में रैस्टोरैंट के साथ म्यूजिकल फाऊंटेन, सुंदर झील, पहाड़ीनुमा टीला व अन्य सुविधाएं होंगी जिस वजह से यहां शाम को चहल कदमी करने वालों को सुकून मिल सकेगा। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो वह इस डिजाइन के मुताबिक कार्य को शुरू कर चुके है। 
 
झील की सफाई का कार्य आरंभ किया जा चुका है। नेता जी सुभाष पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण झील होगा। झील को विकसित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्लान बनाया गया है। इसके तहत इस झील में 2 तरफ से एंट्री रखी जाएगी। दोनों एंट्री में सुरक्षा को देखते हुए लोहे के ग्रिल का भी बंदोबस्त किया जाएगा। एंट्री की तरह झील में गहराई को भी कम रखा जाएगा इतना ही नहीं झील के चारों ओर बनने पहले फुटपाथ और झील के बीच में भी कुछ फुट का गैप रखा जाएगा। 
 
झील के चारों ओर ग्रिल के साथ फुटपाथ भी तैयार किया जाएगा जिससे जनता सुबह-शाम सैर के लिए इस्तेमाल करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!