Edited By Updated: 27 Sep, 2016 02:24 PM
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के केजरीवाल पर किए गए कटाक्ष की आम आदमी पार्टी ने कड़ी ङ्क्षनदा की है। अनिल विज ने बयान...
अंबाला (बलविंद्र): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के केजरीवाल पर किए गए कटाक्ष की आम आदमी पार्टी ने कड़ी ङ्क्षनदा की है। अनिल विज ने बयान दिया था कि आम आदमी पार्टी महिलाओं की इज्जत नहीं करती, इसके जवाब मे पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी व अनुशासन समिति सदस्य दीपक मेहरा ने बताया कि भाजपा हमेशा से बेतुकी बयानबाजी की राजनीति करती आई है। कभी बीफ के नाम पर, कभी गाय को राष्ट्र पशु बनाने की मांग करते हैं। महिलाएं प्रदेश में कितनी सुरक्षित हैं, उस पर मुख्यमंत्री बयान देते हैं कि यह तो छोटी-सी बात है। ऐसे में सरकार से महिलाओं के प्रति मानसिकता साफ स्पष्ट होती है। मेहरा ने कहा कि हरियाणा सरकार में महिला आयोग की अध्यक्ष सरकार से अपने अधिकारों के लिए हाईकोर्ट मे लड़ रही है। ऐसे में महिला अधिकारों के बारे में सरकार का कुछ भी कहना अनैतिक ही माना जाएगा। विकास के नाम पर लोगों को बरगला सत्ता में आई भाजपा अब बयानबाजी की राजनीति का सहारा ले रही है। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।